टीवी का जाना माना मशहूर कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा बहुत जल्द जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के 5 वर्ष पश्चात् उनके घर ये खुशी दस्तक देगी। पिछले दिनों रोशेल का बेबी शावर हुआ था। जिसे फ्रेंड्स और फैमिली के नजदीकियों ने अटेंड किया था। यैलो मिनी ऑउटफिट में अभिनेत्री स्टनिंग लगीं। वही अब रोशेल राव के मैटरनिटी शूट की नई फोटोज सामने आई हैं। ये तस्वीरें इतनी स्टनिंग हैं कि आपके लिए नजरें हटाना मुश्किल होगा। एमराल्ड ग्रीन ऑफ शोल्डर ड्रेस में रोशेल बला सी खूबसूरत लगीं।
ओपन हेयर्स, बोल्ड रेड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप के साथ रोशेल राव ने अपने लुक को ऑन पॉइंट रखा। वही कीथ का शर्टलेस अवतार देखने को मिला। वो ब्लू डेनिम में दिखाई दिए। कपल ने साथ में बहुत स्टीमी पोज दिए। वही तस्वीरों में रोशेल का बेबी बंप भी नजर आया। कपल की सेंसुअस फोटोज ने तहलका मचा दिया है। कीथ ने अपनी लेडीलव रोशेल पर प्यार लुटाया। उनके लिए स्पेशल पोस्ट लिखा।
रोशेल ने जिस प्रकार से प्रेग्नेंसी के अप्स एंड डाउन का मजबूती से सामना किया, उसकी कीथ ने प्रशंसा की है। कीथ ने दोनों की नई जर्नी की अनोखी शुरुआत को अद्भुत कहा। कीथ ने महिलाओं को मजबूत बताया। एक्टर ने मदरहुड के नाम विशेष कविता भी लिखी। जिसकी लाइनें कीथ ने पोस्ट में साझा की हैं। कीथ की पोस्ट पर रोशेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कीथ का हर मौके पर उनका सपोर्ट करने, उन्हें समझने के लिए आभार जताया है।