केदार गुप्ता स्वदेशी मेला रायपुर के संयोजक बने

रायपुर। भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी r स्वदेशी मेला रायपुर 2025-26 का आयोजन 18 से 25 दिसंबर को साईंस काॅलेज मैदान, में संपन्न होगा। इस वर्ष स्वदेशी मेला रायपुर के मेला _संयोजक केदार गुप्ता (अध्यक्ष–एपेक्स बैंक) सह संयोजक जसप्रीत सिंह सलूजा (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष –छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) एवं मनीषा सिंह (समाज सेवी) एवं स्वागत समिति सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा ,मेला महिला प्रमुख आरती दुबे ,सह महिला प्रमुख श्रीमती सीमा शर्मा_ को बनाया गया है।

प्रदेश में संपन्न होने वाले प्रतिष्ठित स्वदेशी मेले का लोग वर्षभर इंतजार करते है जिसमें विविध स्वदेशी वस्तुओं के स्टाल लगते है। सुई से लेकर बड़े मशीनरी स्तर की सभी वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होती है। जिसमें छत्तीसगढ़ गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा, आंध्रा व अन्य राज्यों की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम और राज्यों के प्रसिद्ध खान–पान के स्टाल लगाए जाते है।

लोकनृत्य लोक संस्कृति छत्तीसगढ़ के पारम्परिक कला को मंच पर कलाकार प्रतिदिन प्रस्तुत करते है। स्वदेशी का भाव लिए स्वदेशी को बढ़ावा देने 350 से अधिक विविध स्टाल मेले में सम्मिलित हो रहे। प्रतिदिन समसामयिक विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन भी इस दौरान किया जाएगा। जिसमें विषय विशेषज्ञ संबंधित विषय पर चर्चा के दौरान उपस्थित रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *