कवर्धा तहसीलदार ने ग्राम भीमपुर में अवैध कब्जा पर चलवाया बुलडोजर

आवेदक गणेश बंजारे के चेहरे में खुशी आठ माह करना पड़ा इंतज़ार

कवर्धा से आठ किलोमीटर दूर ग्राम भीमपुरी में आवेदक गणेश बंजारे के ठीक घर के सामने ही कब्जाधारियों ने कमरा निर्माण करवाया था ,जिससे आवेदक पिछले साल भार से तहसील कार्यालय का चक्कर काटकर परेशान हो चुका था , यहां तक नायाब तहसीलदार ने आठ माह पूर्व नोटिस भेजकर खाली करने आदेश दिया जिसे तहसील ने गंभीरता से कार्यवाही न करते हुए सुस्त रवव्या अपनाया जिसके कारण आठ माह से हितग्राही मानसिक रूप से परेशान हो रहा था

अतिक्रमण हटाने करनी पड़ी मशक्कत

नायाब तहसीलदार दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे वही कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर बहस हुई अवैध कब्जा धारी कब्जा छोड़ने तैयार नहीं थे जिसे थाना भेजा गया और अवैध कब्जा पर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण मुक्त किया गया।

पायनियर राष्ट्रीय अखबार ने प्रमुखता से 1 हफ्ता पूर्व खबर प्रकाशित करते हुए मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया जिससे गणेश बंजारे को समय में न्याय मिल जाए ,खबर छपते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए कवर्धा तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई कर अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए, अब आखिरकार साल भर बाद गणेश बंजारे के चेहरे में खुशी व्याप्त है गणेश ने कहा की समस्या का समाधान में देरी से मानसिक नुकसान पहुंचता है गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करना चाहिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *