बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरें हैं कि वह विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं इन दिनों उनकी शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। अब सामने आने वाली खबरों के अनुसार अभिनेत्री की मेहंदी की रस्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। वैसे अब तक शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन तरह-तरह की खबरें सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी हुईं हैं।
आइए जानते हैं क्या है कैटरीना की मेहंदी में खास- ऐसी खबरें हैं कि, राजस्थान के जोधपुर के पाली जिले की सोजत मेहंदी को दुल्हन कैटरीना कैफ को उनके खास दिन पर भेजा जाएगा। आप सभी जानते ही होंगे सोजत मेहंदी पूरी दुनिया में एक खास जगह रखती है। ऐसे में कैटरीना (Katrina Kaif) की शादी में जो मेहंदी भेजी जाएगी उसमें किसी तरह का केमिकल का प्रयोग नहीं होगा। आपको यह भी बता दें कि इस खास मेंहदी की लगभग कीमत 1 लाख रुपए है। हालाँकि इस मेंहदी की एक्चुअल कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
यह कपल ग्रैंड वेडिंग से पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज करेगा और इसी के साथ- साथ कैटरीना (Katrina Kaif) और विक्की (Vicky Kaushal) राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में सात फेरे लेंगे। ऐसा कहा जा रहा है, दोनों की शादी में किसी को भी मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। यहाँ गेस्ट के लिए यह सख्त नियम है और दोनों ने एक ही एजेंसी को हायर किया है, जिन्हें सख्त आदेश दिए गए हैं कि कोई भी गेस्ट शादी में फोन ना लेकर आए और किसी भी तरह के वीडियो या फोटो लीक न हों।