शादी के बाद कटरीना कैफ ने पहली बार पहनी बिकिनी

कटरीना कैफ अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी करने के बाद से लगातार अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब कटरीना कैफ अपनी नई हॉट और बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब कटरीना कैफ ने शादी के बाद पहली बार अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। यह उनकी बिकिनी तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में कटरीना कैफ का हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

तस्वीरों में अभिनेत्री ने ब्लू कलर की मल्टीकलर बिकिनी पहनी हुई है। साथ ही व्हाइट कलर की ट्रांसप्रेंट लॉन्ग शर्ट भी डाली हुई है और उन्होंने बाल खोले हुए हैं। इन तस्वीरों में कटरीना कैफ बोल्ड अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनका हॉट अंदाज देखते ही बन रहा है। कटरीना कैफ की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन ने बंधने के बाद से ही कटरीना कैफ लगातार सुर्खियों में हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसम्बर को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में धूमधाम से शादी की। इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को इनवाइट नहीं किया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *