इसी साल के अंत में शादी करेंगे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का नाम इन दिनों कैटरीना कैफ से जुड़ा हुआ है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है और इस समय दोनों की शादी की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इन दोनों ने सगाई कर ली है, हालाँकि इस खबर पर विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने इसे अफवाह बताया था। वहीँ अब इसके बाद खबरें यह हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इसी साल दिसम्बर के महीने में शादी कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल एशिया में छपी एक खबर को माने तो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इस साल दिसम्बर के महीने में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है ये दोनों राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगे, और इस शादी के लिए तैयारियां भी आरम्भ हो चुकी हैं। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि इस शादी में दोनों के परिवारवाले शामिल होंगे। अब तक यह बात सामने नहीं आई है कि परिवार वालों के अलावा और कौन-कौन शामिल होगा। वैसे अगर हम काम के बारे में बात करें तो कैटरीना कैफ इन दिनों टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सलमान खान दिखाई देंगे।

वहीँ यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में दिखेंगे हालाँकि अभिनेता ने इसे गलत बताया है। वैसे फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग इन दिनों रशिया में चल रही है। खबरें हैं टाइगर 3 की शूटिंग इस साल के अंत तक खत्म हो जाएगी। वहीँ बात करें विक्की कौशल के बारे में तो वह जल्द ही कुछ बेहतरीन फिल्मों में दिखाई देंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *