करवाचौथ: पत्नी के साथ CM शिवराज ने देखा चाँद

भोपाल: हर साल प्रदेशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है जो इस साल भी मनाया गया। आम महिलाओं से लेकर खास महिलाओं तक ने इस पर्व को मनाया। इसी क्रम में शामिल रहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी। जी हाँ, सीएम आवास में CM शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ खास अंदाज में करवा चौथ का पर्व मनाया है। वहीं इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘प्रेम, सम्मान और सामंजस्य से ही परिवार चलता है।’

आप सभी को बता दें कि पत्नी साधना सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देकर पूजा की तथा परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं इसके बाद MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह को जल ग्रहण करवाया और उनके व्रत का पारण करवाया। इसी के साथ पति-पत्नी ने विधि-विधान से पूजा की। अपनी फोटो को शेयर करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- ‘नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे। अखण्ड सौभाग्य के पर्व करवा चौथ पर यही प्रर्थना कि मेरी समस्त माताओं-बहनों के जीवन में शुभत्व एवं मंगल का नव चंद्र सर्वदा दमकता रहे, सबका जीवन सुख, समृद्धि, आनंद से भर जाये! जय चौथ माता!’ इस समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान की कुछ खास तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं।
आप देख सकते हैं इनमें शिवराज सिंह पत्नी साधना के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों में दोनों एक साथ पूजा करते, और चांद को अर्घ्य देने के बाद छलनी वाली रस्म में भी दोनों अदा करते दिखे। CM शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ पर धर्मपत्नी को जल ग्रहण करवाकर उनका व्रत पूर्ण कराया, प्रदेश एवं देश की करोड़ों बहनों ने अपने पति की दीर्घायु व मंगल के लिए यह निर्जला व्रत रखा है, चौथ माता मेरी सभी माताओं-बहनों की मनोकामनाएं पूरी करें, शुभकामनाएं!’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *