एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच एक्टर ने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है. कार्तिक आर्यन ने सुपरहीरो के अवतार अपनी एक फोटो शेयर किया है. जिसके बाद से लोग ‘शक्तिमान’, ‘कृष 4’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर कयास लगा रहे हैं.
बता दें कि कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ‘चंदू चैंपियन’ का पोस्ट प्रोडक्शन का चल रहा है और ‘भूल भुलैया 3’ की कास्टिंग का काम हो रहा है. लेकिन इस बीच कार्तिक आर्यन ने अपना एक वीडियो शेयर किया है. सामने आए वीडियो में वो सुपरहीरो के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं. उनके शरीर पर सुनहरे रंग की रोशनी लिपटी हुई है. बैकग्राउंड में बहुत अजीब सा म्यूजिक है. इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘लोडिंग’.
इसी के साछ एक और वीडियो कार्तिक आर्यन ने शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है – ब्रह्माण्ड के सभी लोगों ध्यान दें हम आ रहे हैं.
कार्तिक के पोस्ट पर फैंस का ऐसा है रिएक्शन
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कॉमेंट्स लिख रहे हैं. एक ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ब्रह्मास्त्र 2? कृष 4? शक्तिमान??’ दूसरे ने पूछा, ‘क्या आ रहा है?’ तीसरे ने लिखा, ‘सुपरहीरो आर्यन.’
मुरलीकांत पेटकर का निभाएंगे किरदार
वर्कफ्रंट की बात करें, तो पिछली बार ‘सत्यप्रेम की कथा’ में काम करने के बाद अब कार्तिक ‘चंदू चैंपियन’ में चंदू बनेंगे. ये एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसे कबीर खान ने लिखा भी है. प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं. स्टार कास्ट में कार्तिक आर्यन हैं, जो भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाएंगे. कार्तिक के अलावा भुवन अरोड़ा, पलक लालवानी और अमेरिकन एक्टर भी नजर आएंगे.