एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. भूल भुलैया फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लीड रोल में नजर आए थे. वहीं, जब से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) की है तभी से दोनों के बीच कंपैरिजन की बातें हो रही हैं. इसी बीच कार्तिक ने इस कंपैरिजन पर चुप्पी तोड़ी है.
अपने एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कहा- ‘मैं हमेशा से उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं. मैं खुद को कभी भी उनके स्तर पर नहीं देख सकता.’ साथ ही उन्होंने अक्षय के साथ फिल्म करने की बात कही.
बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के भूल भुलैया 2 करने के बाद से दोनों के बीच दुश्मनी की बात सामने आने लगी थी. इस बारे में कार्तिक ने माना कि जब मेरी तुलना उनसे की जाती है तो मुझे थोड़ा अजीब लगता है. ‘लेकिन मुझे लगता है कि हमें साथ में एक कॉमेडी फिल्म करनी चाहिए, क्योंकि उसमें दर्शकों को कुछ अच्छा देने की क्षमता है.’
कार्तिक आर्यन ने टीवी पर भूल भुलैया देखने की यादें भी साझा कीं. उन्होंने अवनी चतुर्वेदी की कभी न भूल पाने के रोल को याद करते हुए कहा, ‘जिस तरह से विद्या बालन ने हमें उस फिल्म में डरा दिया था, वह वास्तव में डरावना था.’ उन्होंने अक्षय और राजपाल यादव की एक्टिंग की भी तारीफ किया है.
भूल भुलैया 3 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में कार्तिक के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से इस फिल्म का क्लैश होने जा रहा है.