मोनालिसा पर चढ़ा कार्तिक आर्यन का बुखार, लगाए ऐसे ठुमके, देखकर बोले फैंस- ‘हाय, मर गए…’

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का खुमार इन दिनों हर किसी पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। कार्तिक और कियारा की फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर केवल प्रशंसकों के बीच ही क्रेज नहीं है, बल्कि कई स्टार्स भी फिल्म और उसके गानों के दीवाने हो रहे हैं। अब लगता है मोनालिसा भी भूल भुलैया 2 के गानों की दीवानी हो गई हैं।

वही मोनालिसा यूं तो अक्सर ही अपने वीडियो और तस्वीरें साझा करके प्रशंसकों को खुश कर देती हैं। मगर अब मोनालिसा अपने नए वीडियो में कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। भूल भुलैया 2 के गानें पर मोनालिसा का डांसिंग रील वीडियो प्रशंसकों को बहुत मनोरंजक लग रहा है। लगना भी चाहिए आखिर मोनालिसा ने वीडियो में अपनी डांसिंग स्किल्स के साथ अपने बेहतरीन हावभाव से भी जलवे बिखेरे हैं। वीडियो में मोनालिसा ने वास्तव में तहलका मचा दिया है।

वही बात यदि मोनालिसा के लुक की करें, तो मोनालिसा क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं। नेचुलर लुक में मोनालिसा जबरदस्त लग रही हैं। भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर मोनालिसा के एनर्जेटिक डांस और किलर एक्सप्रेशंस पर प्रशंसक फिदा हो रहे हैं। यूजर्स मोनालिसा के वीडियो पर तरह तरह के कमेंट कर रहे है, तथा अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लूटा रहे है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *