किरंदुल-लौहनगरी किरंदुल में मंगलवार को गणेश मंदिर में आदिवासी भाइयों एवं बहनों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मण्डीई करसाड़ मेला का आयोजन किया।इस दौरान देवी देवताओं की पूजा पूरे विधि विधान से की गई।सालों से चली आ रही परंपरा का पालन करते हुए ग्रामीण इस मंडई मैं परंपरागत लोकगीत गायें वहीं ढोल की थाप पर नाचते तिरकते नज़र आए।इस मंडई में 84 गांव के देवी देवता और ग्रामीण शामिल हुए। इस पावन मेला में विभिन्न समुदाय व सम्प्रदाय के लोग सैकडों की संख्या में उपस्थित थे।
