करीना ने वैनिटी वैन से शेयर की ऐसी तस्वीर

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। करीना, फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जोड़े रखने का एक मौका नहीं छोड़तीं। यही वजह है कि वह लगातार ट्रोल्स की फिक्र किए बिना अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, कभी बिना मेकअप के तो कभी छोटे कपड़ों में। अब एक्ट्रेस ने अपनी टीम के साथ कुछ तस्वीर शेयर करते हुए वैनिटी वैन की एक झलक दिखाई है और बताया है कि असल में उनकी वैनिटी में होता क्या है। लेकिन इन तस्वीरों के लिए करीना को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, बेबो ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपनी सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट यियानी त्सापटोरी, स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर, स्टाइलिस्ट पॉम्पी और अन्य लोगों को साथ मजे लेते हुए नजर आ रही हैं। अदाकारा ने एक तस्वीर अपनी भी शेयर की है, जो उनका क्लोज अप है। इसमें करीना की नेचुरल स्कीन और मेकअप क्लियर दिख रहा है। कोई उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहा है, तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है।

शेयर की गई फोटो में करीना ने एथलिक आउटफिट पहन रखा है। कजरारे नैन और माथे पर बिंदी लगाए वह प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप और झुमकों के साथ कंप्लीट किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *