50 हजार की टी-शर्ट पहनने पर ट्रोल हुईं करीना

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों सुर्ख़ियों में हैंI करीना बीते दिनों ही दूसरी बार मां बनी है और उनके माँ बनने के बाद वह एक बार फिर से पहले की तरह सक्रिय हो गई हैंI एक बार फिर से वह काम करने लगीं हैंI मिली जानकारी के तहत उन्होंने लाल सिंह चड्ढा के बचे हुए शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी हैI आप सभी को याद हो तो प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह काम कर रहीं थीं और अब वह फिर से काम पर लौटी हैंI

हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं जिसमें वे फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान संग नजर आ रही हैंI आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में आमिर रेड टी-शर्ट में नजर आ रहे हैंI वहीँ करीना भी कैजुअल लुक में हैंI जी दरअसल वह इस दैरान एक प्रिंटेड व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं और ब्लैक जीन्स के साथ उन्होंने बूट्स भी पहने हैंI इस तस्वीर में करीना ने सनग्लासेस लगा रखे हैं और अच्छी दिख रहीं हैंI हालाँकि करीना इस लुक के लिए ट्रोल भी हो रहीं हैंI

जी दरअसल करीना ने जो टी-शर्ट कैरी की हुई है उसकी कीमत तो 50 हजार रुपये है और यह जानने के बाद लोग उन्हें भला-बुरा कहने लगे हैंI किसी का कहना है कि वो इतने रुपये में 500 टी-शर्ट खरीद सकते हैंI वहीँ किसी का कहना है कि इस टी-शर्ट के लिए 200 रुपये काफी हैI वैसे करीना का हर अंदाज निराला है और उनकी फैशन सेंस की हमेशा से तारीफ की जाती रही हैI

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *