सक्ति में अखंड नवधा रामायण के आयोजन में कराओके क्लब ने दी प्रस्तुति

सक्ती–मध्य नगरी चौक सक्ती में नवधा रामायण का आयोजन का यह 64 वां वर्ष है यहां सक्ती के नवधा चौक में आयोजित नवधा रामायण में दूर-दूर से ग्रामीण एवं शहरी अंचल के लोग नवधा रामायण की प्रस्तुति देने आते हैं वही अबकी बार नवधा रामायण के आयोजन में कराओके क्लब सक्ती के द्वारा पहली बार प्रस्तुति दी गई

कार्यक्रम में जहां टीकाकार के रूप में कराओके क्लब के सदस्य लक्ष्मीनारायण क्षत्री ने भगवान श्री राम के प्रसंगों का बेहतर ढंग से वर्णन किया एवं उपदेशात्मक प्रसंग से श्रोताओं को आकर्षित किया, वही कार्यक्रम में कराओके क्लब के सदस्य राजेंद्र बेहरा, रवि यादव, हरीश दुबे एवम निरंजन यादव ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से नवधा रामायण के कार्यक्रम को भक्ति पूर्ण माहौल में परिवर्तित कर दिया

इस दौरान कराओके क्लब की महिला सदस्य उर्मिला लहरें एवं शांति राठीया उपस्थित थे कराओके क्लब के द्वारा नवधा रामायण के आयोजन में दी गई प्रस्तुति की आयोजन समिति के साथ साथ श्रोताओं ने प्रशंसा की एवं आने वाले दिनों में भी कराओके क्लब को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रण दिया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *