पद्मश्री अवॉर्ड मिलने के बाद कंगना ने शेयर किया अपना खास वीडियो

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बीते दिन ही पद्मश्री अवॉर्ड मिला है। जी हाँ, वहीं उनके अलावा सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami), प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) और निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) को भी बीते सोमवार को पद्मश्री अवॉर्ड (Padma Shri Award) से सम्मानित किया गया। वहीं पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में कंगना ने फैंस का आभार जताया है।

वह वीडियो में कह रही हैं, ‘दोस्तों एक कलाकार के रुप में मुझे कई बार बहुत प्यार और सम्मान मिले हैं, लेकिन आज पहली बार एक आदर्श नागरिक होने के नाते मुझे देश से अवॉर्ड मिला है, इसके लिए मैं आभारी हूं।’ इसी के साथ आगे कंगना ने कहा, ‘मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की तो मुझे कई सालों तक सफलता नहीं मिली। लेकिन जब मुझे 8-10 सालों बाद सफलता मिली तो मैंने सफलता का मजा न लेते हुए मैंने कई अलग तरह पर काम करना शुरू किया। मैंने कई चीजों का बहिष्कार किया चाहे वह आइटम नंबर हो या बड़े प्रोडक्शन की फिल्में मैंने इन सब चीजों का बहिष्कार किया। यहां तक की पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए।’
वहीं अंत में कंगना कहती हैं, ‘मैंने देश के खिलाफ होने वाली चीजों के खिलाफ आवाज उठाई, चाहें फिर वो जिहादी हों, खालिस्तानी हो या फिर देश के खिलाफ बोलने वाले दूसरे देश। यहां तक की मुझ पर कई केस भी चल रहे हैं। ये सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा। मैं इस देश का बहुत सम्मान करती हूं।। जय हिंद।’ इस समय कंगना रनौत का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छा रहा है और फैंस इसे देख गदगद हो रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *