देवी भैरवी मंदिर पहुंची कंगना, जलाये दीये

बॉलीवुड में ‘पंगा क्वीन’ के नाम से मशहूर अदाकारा कंगना रनौत को आज कौन नहीं जनता. कंगना अपने अंदाज के लिए मशहूर हैं और आप सभी जानते ही होंगे कि वह बहुत ही धार्मिक हैं. जी दरअसल कंगना की ईश्वर पर अटूट आस्था है और अक्सर उनको अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में कगंना देवी भैरवी मंदिर में पहुंची और यहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की। अब इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं। आप सभी को बता दें कि कंगना की ये तस्वीरें आश्रम ईशा फाउंडेशन की हैं जहां वह भक्ति में लीन दिखीं।

वहीं इस दौरान कंगना प्रार्थना करने से लेकर मंदिर परिसर में दीये जलाते तक नजर आईं। अब अगर हम लुक की बात करें तो इस दौरान कंगना खूबसूरत साड़ी में नजर आईं और उनका लुक कातिलाना दिखा। आप देख सकते हैं उन्होंने अपने लुक को पर्ल नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ एक्सेस किया गया था।

वहीं कंगना ने अपने घुंघराले बालों का बन बनाया था जो बहुत प्यारा दिखाई दे रहा था। इन तस्वीरों को शेयर कर कंगना ने लिखा- ‘आश्रम ईशा फाउंडेशन में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मंदिरों में भैरवी दर्शन और ध्यान ने मुझे चकाचौंध कर दिया।’ वैसे हम आप सभी को यह भी बता दें कि अक्सर कंगना यहां आया करती हैं। आप सभी जानते ही होंगे कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म थलाइवी में नजर आईं थीं जो हाल ही में रिलीज हुई हैं। इस फिल्म के बाद अब अदाकारा फिल्म ‘धाकड़’,’तेजस’ में नजर आने वाली हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *