पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिली कंगना रनौत

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा कंगना रनौत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनने अयोध्या गई हैं। वहां वह कई साधु-संतों से मुलाकात कर रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। इसमें एक तस्वीर धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर सरकार) के साथ भी है। कंगना ने इसके साथ जबरदस्त कैप्शन लिखा है। कंगना ने धीरेंद्र शास्त्री की कम आयु का जिक्र करते हुए लिखा के पहले लग रहा था कि वह छोटे भाई जैसे हैं। बाद में अहसास हुआ कि छोटे हैं लेकिन गुरु हैं इसलिए पैर छू लिए।

कंगना अयोध्या से कई लाइव अपडेट्स दे रही हैं। वह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मेहमान एवं राम भक्त की भांति पहुंची हैं। साड़ी पहने कंगना काफी सुन्दर लग रही हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने कई साधु-संतों के साथ तस्वीरें साझा की हैं। एक वीडियो में वह हनुमान मंदिर परिसर में झाड़ू लगाती भी नजर आ रही हैं। एक और वीडियो में वह कैलाशानंदजी से प्रवचन सुन रही हैं। धीरेंद्र शास्त्री जो कि बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर हैं। एक फोटो में कंगना उनके साथ बैठी हैं। इस पर कैप्शन लिखा है, पहली अपनी उम्र से छोटे गुरुजी मिले। मुझसे तकरीबन 10 साल छोटे हैं।

आगे कंगना लिखती हैं, मन किया छोटे भाई की तरह गले लगा लूं , मगर फिर याद आया कि कोई उम्र से गुरु नहीं होता कर्म से गुरु होता है। गुरुजी के चरण स्पर्श किए तथा आशीर्वाद लिया। जय बजरंगबली। कंगना ने मंदिर की कई फोटोज साझा की हैं। कंगना के अतिरिक्त बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से कई स्टार्स अयोध्या पहुंचे हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *