कमल विहार हत्याकांड का खुलासा, सड़ी-गली हालत में मिली थी महिला की लाश

रायपुर। कमल विहार रायपुर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका है कि इन आरोपियों ने महिला की हत्या करने से पहले गैंगरेप  की वारदात की। इसके बाद आरोपियों ने महिला को मारकर उसकी लाश जला दी। इस मामले में 7 दिन बाद पुलिस ने हत्यारों को पकड़ लिया है। इस पूरे मामले का टिकरापारा पुलिस अब खुलासा करेगी।

दरअसल इस महिला की अर्धनग्न अधजली लाश की पहचान केवरा बाई (45) लालपुर निवासी के रूप में हुई थी। महिला 18 मई से लापता थी। 21 मई को टिकरापारा थाना में बेटे ने मां के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। केवरा बाई का पति नहीं है। पुलिस केवरा बाई की तलाश में जुटी थी कि इस बीच 23 मई को कमल विहार सीवरेज पाइप के अंदर अर्धनग्न हालत में महिला की लाश मिली थी। महिला के पहने मंगल सूत्र और गहने से बेटे ने उसकी पहचान की है। घटनास्थल के पास शराब की बोतलें टूटी हुई मिली हैं। TI दुर्गेश रावटे TI  ने बताया कि, जामुल का रहने वाला एक शख्स झाड़ियों में टॉयलेट के लिए गया था, जहां सीवरेज के बड़े से पाइप से उसे तेज दुर्गंध आई। उसने जाकर देखा तो पाइप के अंदर महिला की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *