कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर किया जानलेवा हमला, अपराध दर्ज

जबलपुर। जमीन के बंटवारे को लेकर एक युवक ने अपनी वृद्ध मां पर धारदार औजार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मारपीट करने के बाद धमकी दी कि जमीन का सही बंटवारा न करने पर वह उसे जान से मार देगा। घटना कुंडम बघराजी के कुदवारा गांव की है। पुलिस ने बताया कि श्याम बाई कुड़ापे 70 वर्ष के पति की मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटे हैं जिसमें से दो अलग रहते हैं। वह सबसे छोटे बेटे के साथ रहकर जीवन यापन कर रही है। श्याम बाई का मझला बेटा विजय कुड़ापे पैतृक संपत्ति के बंटवारे के लिए अक्सर उसके साथ विवाद करता रहता था। श्याम बाई भोजन करने के बाद आंगन में बैठी थी। तभी विजय कुड़ापे वहां पहुंचा और जमीन का बंटवारा न करने के कारण उसके साथ अभद्रता करने लगा। श्याम बाई ने अपशब्द कहने से रोका तो विजय ने उस पर धारदार औजार से हमला कर दिया। अन्य स्वजन ने उसकी जान बचाई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *