अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करता था कलयुगी पिता, 8 माह की बच्ची को पिलाता था शराब

मुंबई: महाराष्ट्र में ठाणे ज‍िले के डोंबिवली में एक पिता द्वारा अपनी 9 वर्षीय बेटी का बलात्कार करने की शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है. यही नहीं, वह अपनी आठ महीने की बच्ची को शराब भी पिलाया करता था. जब बच्चियों की मां इस बात का विरोध करती, तो वह उसकी पिटाई भी करता था. पीड़िता की मां ने विष्णुनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
सांस्कृतिक नगरी डोंबिवली में 9 वर्षीय बच्ची अपनी मां, बहन और पिता के साथ रह रही थी. एक काम के सिलसिले में मां गांव गई तो मौका पाकर दरिंदे पिता ने अपनी बेटी के साथ शराब पिलाकर उसके साथ गंदी हरकतें करना शुरू कर दी. पिता ने यौन शोषण की बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी. डरी-सहमी लड़की ने जब अपनी मां को बताया तो, शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की और पीटने की धमकी दी थी.
वह हर दिन शराब पीकर आता था और अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था, किन्तु अब मां ने हिम्मत दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, पुलिस ने पिता को अरेस्ट कर लिया. इस मामले की विष्णुनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंढरीनाथ भालेराव के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक एम. बी कपिले पड़ताल कर रही है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *