जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री मोहन कुमारी साहू ने करी कार्यक्रम में सहभागिता
सक्ति- ग्राम पंचायत देवरानी में दीपावली पर्व को लेकर महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने 2 नवंबर को धनतेरस के शुभ अवसर पर गांव में भव्य कलश यात्रा का आयोजन कर महालक्ष्मी का पूजन अर्चन किया, इस कार्यक्रम में महिला कमांडो की जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष, जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं जनपद पंचायत की सदस्य मोहन कुमारी साहू ने शामिल होकर महालक्ष्मी जी की पूजा- अर्चना कार्यक्रम में सहभागीता की, साथ ही गांव में निकाली गई कलश यात्रा में भी मोहन कुमारी शामिल हुई तथा उन्होंने महिला स्व सहायता समूह देवरानी के सदस्यों द्वारा की गई इस धार्मिक अनुकरणीय पहल पर उन्हें आभार व्यक्त किया तथा कलश यात्रा का आयोजन गांव के समस्त प्रमुख मार्गों पर किया गया तथा महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना का विशेष महत्व होता है
एवं दीपावली पर्व पर हम सभी मां लक्ष्मी जी से अपने गांव सहित पूरे क्षेत्र की सुख,शांति, समृद्धि की कामना करें तथा इस पूजा अर्चना के माध्यम से हम मां लक्ष्मी जी की आराधना करते हैं, इस अवसर पर मोहन कुमारी साहू ने भी कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के लिए एक बड़ा पर्व होता है, तथा इस दिन हम सभी दीपों की रोशनी के माध्यम से पूरी दुनिया की शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं तथा लक्ष्मी जी की पूजा एवं अर्चना के माध्यम से हम सभी उनकी आराधना करते हैं, इस अवसर पर गांव में महालक्ष्मी जी के इस पूजन- अर्चन कार्यक्रम में पूरे ग्रामवासी शामिल हो रहे हैं,तथा 2 नवंबर की रात्रि संगीत संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें आगंतुक कलाकारों ने जस गीत एवं भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी