80000 की साड़ी पहने दुर्गा पूजन में पहुंची काजोल

बॉलीवुड में बड़े ही धूमधाम से दुर्गा पूजा के पर्व को मनाया जाता है जो इस बार भी मनाया गया। इस दौरान अभिनेत्री काजोल बहुत खूबसूरत नजर आईं। जी दरअसल काजोल अपनी मां तनुजा, बहन तनीषा मुखर्जी के साथ ब्लू रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर दुर्गा पंडाल में नजर आईं और उनका लुक कातिलाना रहा। जी दरअसल दुर्गा नवमी के खास मौके पर काजोल ने जिस साड़ी को पहना था, वो हाथ से बनाई गई है और इसी के चलते वह इतनी खास है। आप देख सकते हैं साड़ी के चारों औऱ गोल्डन कलर का खूबसूरत बॉर्डर है, जिस पर गोटा-पट्टी की एम्ब्रॉयडरी हुई है।
इसी के साथ ही काजोल की साड़ी के बॉर्डर पर छोटे-छोटे मोती और जरी की खूबसूरत कारीगरी भी की गई है, जो साड़ी को रॉयल टच दे रही है। आप देख सकते हैं तस्वीरों में काजोल ने अपनी ब्लू साड़ी को गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउस के साथ टीमअप किया। वहीं अपने लुक को और रॉयल बनाने के लिए अदाकारा ने ब्लू कलर का पोटली बैग भी कैरी किया। गोल्डन ईयररिंग्स और ब्लू-गोल्डन साड़ी के कलर की मैचिंग चूड़ियों के साथ अदाकारा ने धमाका मचा दिया है। आप देख सकते हैं काजोल इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैंं और अब उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
वहीं अगर हम उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो इस लुक के साथ काजोल ने अपने बालों में पोनीटेल बनाई हुई है। आप देख सकते हैं ग्लॉसी बेस, आईलाइनर और ब्लू साड़ी पर डार्क मजेंटा कलर की लिपस्टिक में काजोल बेहद स्टनिंग नजर आईं। वहीं उन्होंने अपने माथे पर स्टोन वाली छोटी सी बिंदी भी लगाई, जो उनकी साड़ी को आकर्षक दिखा रही है। इन सभी फोटोज को काजोल की स्टाइलिस्ट राधिका मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वैसे काजोल के द्वारा पहनी गई साड़ी Anita Dongre की वेबसाइट पर 80,000 रुपये में मिल रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *