कबीरधाम पुलिस कप्तान एवं परिवार के द्वारा जिले के 03 उप. निरीक्षको को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई

कबीरधाम पुलिस के 03 उप.निरीक्षक(S.I.)बने निरीक्षक(T. I.)। एक कंधे पर पुलिस कप्तान तथा एक कंधे पर पत्नी एवं बेटी ने लगाया स्टार।

पुलिस महानिदेशक नया रायपुर छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2022 में जिला पुलिस कबीरधाम के 03 उप. निरीक्षकों का निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुआ है। जिन्हें आज दिनांक-26/01/2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पदोन्नत उप निरीक्षको के परिवार जनों के द्वारा कंधे में स्टार लगा कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें 01. थाना प्रभारी चिल्फी उप. निरीक्षक बृजेश सिन्हा को एक कंधे पर पुलिस अधीक्षक एवं एक कंधे पर पत्नी श्वेता सिन्हा के द्वारा स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। 02. उप निरीक्षक मनोज साहू थाना सहसपुर लोहारा को एक कंधे पर पुलिस कप्तान एवं एक कंधे पर पत्नी प्रमिला साहू के द्वारा स्टार लगा कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। 03. उप. निरीक्षक प्रकाश नारायण तिवारी डी.सी.बी. शाखा प्रभारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय को एक कंधे पर पुलिस कप्तान तथा एक कंधे पर बेटी प्रेरणा तिवारी के द्वारा स्टार लगा कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई साथ ही पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति के लिए बधाई देते हुए कहा गया की आमतौर पर परिवार जन पुलिस के बिजी शेड्यूल के कारण अधिकतर विशेष आयोजनों में उपस्थित नहीं हो पाते हैं जिस का विशेष ध्यान रखते हुए, कबीरधाम जिले के पुलिस के किसी भी अधिकारी जवान का जब भी प्रमोशन होता है, तो इस अवसर को परिवार के साथ और अत्यधिक खुशनुमा बनाने के मकसद से यह परंपरा प्रारंभ की गई है। जिससे पदोन्नति के दौरान पुलिस के अधिकारी के साथ परिवार भी मौजूद रहकर पदोन्नत अधिकारी जवानों को निम्न पद से उच्च पद पर पदोन्नति प्रदान करें, कहा गया साथ ही पदोन्नत अधिकारियों एवं उपस्थित परिवारजनों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तथा पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक अजाक बी.आर. मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अजीत ओगार, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल कौशल किशोर वासनी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल, एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी एवं पदोन्नत निरीक्षकों के परिवार जनों के द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *