कवर्धा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक माननीय मोहम्मद अकबर जी एवम पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन जी के अनुमोदन से NSUI छत्तीसगढ़ के मान प्रभारी विशाल चौधरी एवं मान अध्यक्ष नीरज पाण्डेय द्वारा शितेष चन्द्रवंशी जी को जिला अध्यक्ष कबीरधाम के पद पर नियुक्ति की दी गई है पूर्व में शितेष चन्द्रवंशी NSUI जिला उपाध्यक्ष, जिला संयोजक, ब्लॉक अध्यक्ष,कॉलेज उपाध्यक्ष के पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत किया है और इसी का परिणाम है कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी शितेष चंद्रवंशी को दी गई, जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर NSUI के सभी कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास एवं उत्साह का माहौल है।