शादीशुदा एक्टर से प्यार करती थी जूही चावला, सालों बाद हुआ खुलासा

टीवी के चर्चित डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 के मंच पर इस सप्ताह मशहूर अभिनेत्री जूही चावला मेहमान बनकर आने वाली हैं। अब झलक के मंच पर जो भी मेहमान आता है। उसे फालूदा विद फराह सेगमेंट में फराह खान के सवालों का सामना अवश्य करना पड़ता है। जूही के साथ भी ऐसा ही है। शो पर फराह ने उनसे ऐसे-ऐसे प्रश्न पूछे, जिनका जवाब हर कोई जानना चाह रहा था। फराह, जूही से पूछती हैं कि क्या किसी शादीशुदा अभिनेता को आपसे कभी इश्क हुआ है?

वही इस पर जूही बोलती हैं कि ‘हुआ होगा पर किसी ने मुझे बताया नहीं।’ फिर वो बोलती हैं कि क्या आपको कभी किसी शादीशुदा अभिनेता से प्यार हुआ है? जूही कुछ बोलती इससे पहले अरशद वारसी कहते हैं कि ‘फराह ये इन्होंने उसको नहीं बताया।’ फिर अभिनेत्री ब्लश करने लगती हैं और अपना चेहरा हाथ से छिपा लेती हैं।

तत्पश्चात, फराह ने जूही से एक और बड़़ा सवाल पूछा, उन्होंने जूही से पूछा- आपने इतने वर्षों से एक हेयर ऑयल का ऐड किया है, जिससे बाल वापस आते हैं। फिर आपने वो ऑयल अपने पति जय मेहता को क्यों नहीं लगाया? जूही बोलती हैं कि ‘देखो मैरिज में मिया-बीवी एक-दूसरे की बात नहीं मानते हैं। उन्होंने भी मेरी बात नहीं मानी। अब देखो क्या हाल हो गया है।’ फराह के सवाल और जूही के जवाब सुनकर शो के दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *