शक्ति जिले में पंचायतों एवं नगरीय निकायों के उप चुनाव संपन्न कराएंगे संयुक्त कलेक्टर गुड्डू जगत, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने किया जगत को पर्यवेक्षक नियुक्त, शक्ति के सरकारी रेस्ट हाउस में उपलब्ध रहेंगे निर्वाचन प्रेक्षक

सक्ती-छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सक्ती जिले में त्रिस्तरीय पंचायत ‘नगरपालिका उप चुनाव 2022-23 हेतु गुड्डू जगत, संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा (छ.ग.) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सक्ती जिले में 1 जनपद सदस्य 7 पंच के साथ 1 पद पर पार्षद निर्वाचन होनी है। जगत विश्राम गृह सक्ती में उपलब्ध रहेगें। जिले के उक्त निर्वाचन में संलग्न अधिकारी/कर्मचारी अथवा आम जन प्रतिनिधि आवश्यकतानुसार दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक जगत का मोबाईल नंबर 9131989684 पर उपलब्ध रहेगें। इस दूरभाष नंबर पर निर्वाचन में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनिधि चुनाव संबंधी जानकारी तत्काल जगत को अवगत करा सकते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *