सक्ती- शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध स्थानीय जेएलएन कॉलेज शक्ति में एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र एवं अर्थशास्त्र के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर 2021 के आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, इस संबंध में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि जनवरी 2022 में प्रस्तावित मुख्य परीक्षा के पूर्व होने वाली आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा महाविद्यालय में पूर्ण उपस्थिति के साथ संपन्न हुई, जिसे सफल बनाने में प्रोफेसर मेघनाथ जायसवाल, प्रोफेसर शशि भूषण बरेठ, प्रोफेसर चमेली पटेल का विशेष योगदान रहा
