झारखंड: 2000 फीट पर हवा में लटके 48 लोग, अब तक 3 की मौत

झारखंड की त्रिकूट पहाड़ी पर करीब 2000 फिट की ऊंचाई पर 48 ज़िंदगियां झूल रही हैं। जी दरअसल बीते रविवार शाम को 5:00 बजे त्रिकूट रोपवे की कई ट्रॉलियां आपस में टकरा गईं और इसके चलते कई लोग वहीं फंस गए। वहीं अब तक मिली जानकारी के तहत 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जी हाँ और देर रात से जारी रेस्क्यू अभियान में आज यानी सोमवार सुबह से सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। आप सभी को बता दें कि घटनास्थल के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है।

वहीं दूसरी तरफ एनडीआरएफ की टीम ने रविवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था और लगभग दो दर्जन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। कहा जा रहा है रात होने की वजह से ऑपरेशन बंद करना पड़ा था। हालाँकि सोमवार सुबह से सेना के हेलीकॉप्टर ट्रॉलियों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के तहत इन लोगों तक एक खाली ट्रॉली के जरिए बिस्किट और पानी के पैकेट पहुंचाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

आप सभी को बता दें कि देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को बचाव अभियान के लिए मौके पर तैनात किया गया है। जी हाँ और उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में एनडीआरएफ की मदद कर रहे हैं। इसी के साथ उपायुक्त ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा, ”स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। कुछ लोग अभी भी रोपवे में केबल कारों में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाया जा रहा है। सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि रविवार शाम लगभग 5 बजे देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रोपवे का एक तार टूट जाने की वजह से यह हादसा हुआ और इस हादसे की वजह से मरने वाली महिला की पहचान सुरा गांव निवासी 40 वर्षीय महिला सुमति देवी के रूप में हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *