बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह हमेशा ही अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी की तरह ही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रही हैं। जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा था। वहीं अबतक के करियर में जाह्नवी ने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ-साथ जाह्नवी अपने स्टाइलिश अंदाज के चलते भी लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं। कई बार जाह्नवी के लुक को फैंस बेहद प्यार देते हैं तो कई बार उन्हें अपने ड्रसिंग सेंस की वजह से ट्रोल भी किया जाता है। वहीं अब इसी बीच जाह्नवी एक बार फिर से अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर हैं।
दरअसल, बीती रात जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों संग मुंबई में डिनर के लिए पहुंची। इस दौरान जैसी जाह्नवी अपनी कार से उतरी हर किसी की नजरें उनसे ज्यादा उनके कपड़ों पर जाकर टिक गईं। वहीं एंट्री करते-करते उन्होंने पैपराजी के आगे पोज दिया। इस दौरान की जाह्नवी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान जाह्नवी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की एक खूबसूरत ड्रेस कैरी की है। उनकी ये ड्रेस बेहद ही शॉर्ट है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। जहां सोशल मीडिया पर कई फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई उन्हें ट्रोल करते हुए उनकी ड्रेस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।