दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर आज अपनी मां की तहर इंडस्ट्री में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। जाह्नवी ने बेहद ही कम वक्त में एक बड़ा नाम कमाया है। बतौर एक्ट्रेस जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग का को काफी पसंद किया गया था। जाह्नवी के अलावा फिल्म में शाहिद कपूर के भाई एक्टर ईशान खट्टर लीड रोल में थे। एक्टिंग के अलावा जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती हैं। वहीं आजकल तो लगभग हर दिन ही जाह्नवी अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां देखें तस्वीरें…
जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक बिकीनी में कहर ढा रही हैं। उनका ये अवतार के दीवाने हो गए हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि जाह्नवी ने बिकीनी के साथ काफी मिनिमल मेकअप किया है। भीगे बालों में जाह्नवी बला की हसीन दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह आंख बंद करके पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में उनकी अदा किसी को दीवाना बनाने के लिए काफी है।