बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अस्पताल में भर्ती हो गई हैं. खबर मिली है कि फूड पॉइजनिंग की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस की पिछले कुछ दिनों से ही हालत ठीक नहीं चल रही थी. सेहत में सुधार ना होता देख फैमिली को चिंता हुई जिसके बाद जाह्नवी कपूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
वो पिछले कई दिनों से बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं. जिसके बाद गुरुवार को जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की हालत बिगड़ने के बाद उनके परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि उनकी हालत अब स्टेबल है और एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी.
बता दें कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी का हिस्सा बनी थीं. बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ हाथ में हाथ डाले एंट्री लेती दिखाई दी थीं. एक्ट्रेस ने शादी में खूब मस्ती और डांस करती दिखी थीं. जाह्नवी और राधिका अच्छे दोस्त हैं, इस शादी में वो परिवार की तरह शामिल हुईं.