बी टाउन में किसी भी त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सेलिब्रिटीज ग्रैंड पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक आउटफिट में मेहमान हाजिरी लगाते हैं। इन दिनों बॉलीवुड में दिवाली पार्टी का शोर है। एकता कपूर ने हाल ही में दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जहां एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में सितारों ने शिरकत की।
इस पार्टी में फिल्मी सितारों के साथ ही छोटे पर्दे के सितारे भी शामिल हुए। मौनी रॉय से लेकर दिव्यंका त्रिपाठी तक, एकता कपूर की पार्टी में अपनी प्रजेंस से सितारों ने चार चांद लगाए। इन सब में सबसे ज्यादा ध्यान बी टाउन के रूमर्ड कपल जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की ओर गया।
जाह्नवी कपूर की दिवाली पार्टी से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में उन्हें शिखर पहाड़िया के साथ कर में देखा जा सकता है। इस दौरान पैपराजी को देख वह शर्मा जाती हैं। जहां जाह्नवी ने पर्पल कलर की साड़ी में दिवाली पार्टी अटेंड की, वहीं शिखर पहाड़िया चॉकलेटी रंग के कुर्ते में नजर आए।
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में बी टाउन के अन्य सितारों ने भी हाजिरी लगाई। कियारा आडवाणी रेड कलर की साड़ी में पार्टी में पहुंचीं। उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। इसी तरह साक्षी तंवर, दिव्यंका त्रिपाठी, अनन्य पांडे, वरुण धवन सहित कई सितारे एथनिक लुक में नजर आए।