हाल ही में एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी के लेटेस्ट व्लॉग में जेसमीन भसीन और अली गोनी (Aly Goni) अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अली गोनी (Aly Goni) से पूछा गया कि क्या वह अगले साल जेसमीन भसीन (Jasmin Bhasin) से शादी करेंगे. जब ‘ये है मोहब्बतें’ स्टार कृष्णा ने एक्ट्रेस से पुष्टि करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा, ‘हां, ये अगले साल होगा.’
वहीं इसके अलावा, जब उनके साथ बैठी जेसमीन की मां से पूछा गया कि क्या यह जोड़ा अगले साल शादी कर रहा है, तो जेसमीन भसीन (Jasmin Bhasin) की मां ने कहा, ‘जरूर.’ मैं कहती हूं आज शादी कर लो. मेरी भी छुट्टी है. जैस्मिन और वहां मौजूद अन्य लोग हंसने लगे, अली ने तुरंत जवाब दिया और कहा, ‘आपकी छुट्टियों के लिए मैं शादी कर लूं.’
बता दें कि जेसमीन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) दोनों ही अपनी शादी को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं. जब भी किसी ने इस जोड़े से इस विषय पर बात की, तो उन्होंने हमेशा यही कहा कि वे शादी के बारे में सोच रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं. जेसमीन भसीन (Jasmin Bhasin) की मां ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी 2025 में अली गोनी (Aly Goni) से शादी करने वाली है.