दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन पिछले सात वर्षों से श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।
विभिन्न्न कार्यक्रम बच्चों और महिलाओं के लिए किए गए जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय वासु (मुख्य महाप्रबन्धक उत्पादन), धर्मेंद्र आचार्य महाप्रबंधक (कार्मिक) संगमित्रा आचार्य मैडम, डी.पी.सेट्ठी महाप्रबंधक (विद्युत), सुमित सरकार बचेली बीजेपी मंडल अध्यक्ष रहे।
बॉबी बॉयज पाड़ापुर की टीम विजयी रही और 10000 की राशि प्रथम पुरस्कार के रूप में प्राप्त की। प्रथम पुरस्कार राहुल तिवारी सहायक महाप्रबंधक सिविल की तरफ से प्रदान किया गया।
दूसरे स्थान पर बचेली बॉयज की टीम रही जिन्हें 5000 जिन्हें कि राशि प्रदान की गई।
डी. सी. सी बॉयज किरंदुल की टीम और पटेलपारा बॉयज की टीम को सुमित सरकार की तरफ से दो दो हजार की राशि प्रदान की गई।
लड़कियों की टीम ने भी दही हांडी फोड़ा और 5000 कि राशि सुमित सरकार की तरफ से सहयोग राशि से प्रदान की गई। कार्यक्रम आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति की पूरी टीम अध्यक्ष शीला साहू,सचिव प्रदीप प्रधान,कोषाध्यक्ष अभिषेक सोनकर, अनु जैसवाल ,भारती सोनकर,शैलेन्द्र सिन्हा ,कुसुम सिन्हा,रोहिणी जैसवाल,रूपेश साहू,संदीप लाड़ी,देवेंद्र कुमार,ननिता बंजारे,ममता रत्नाकर ने अपनी सहभागिता दी।
कार्यक्रम आयोजन की सफलता के लिए समिति एन.एम.डी.सी प्रबंधन सिविल विभाग, विद्युत विभाग अपोलो हॉस्पिटल पुलिस प्रशासन और समस्त उपस्थित भक्तों का धन्यवाद करती हैं।