जांजगीर-चांपा जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का हुआ गठन

जिले के अंतर्गत शहर एवं ब्लाक में भी नियुक्त किए गए महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के मार्गदर्शन एवं प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष फूलों देवी नेताम की अनुशंसा पर गीता देवांगन ने करी कार्यकारिणी की घोषणा

सक्ती-महिला कांग्रेस जांजगीर चांपा जिले की जम्बो कार्यकारिणी का गठन किया गया, वहीं जिले में नगर व ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए,प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम की अनुसंशा पर महिला कांग्रेस कमेटी की जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष गीता देवांगन द्वारा महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें 9 उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति नोर्गे, शशी कांता हसलिया, रोशनी देवांगन, लक्ष्मी कंवर, रीता शर्मा, अनवरी बेगम, रिंकू अग्रवाल, निशा खान, निर्मला चौहान, महामंत्री संतोषी साहू, नीरा सिदार, नम्रता नामदेव, माधुरी आदित्य, विजय कुंवर मरकाम, सीमा शर्मा, दुलारिन चौरसिया, लक्ष्मी यदु, ललिता भगवंति, लकेश्वरी कश्यप, वहीं संगठन मंत्री अनिता महंत, रुकसाना बेगम, बद्रिका साहू, माधुरी टंडन, सुचिता, सीता साहू, शिव कुमारी पटेल, उत्तरा देवांगन, लक्ष्मी पटेल, सविता साहू, शकुंतला देवांगन, शायरा खान, हाजरा बेगम, उमा चौहान, सरिताधनु साहू, ललिता देवी जायसवाल, बिंदिया रात्रे, मंजुला साहू, रूखमणी चौहान, जया राठौर, ज्योति कश्यप बनाया गया। साथ ही कोषाध्यक्ष की कमान श्यामसुंदर अग्रवाल व मीडिया प्रभारी सुश्री कुसुम यादव को दी गई। जिला आमंत्रित सदस्य में  यनिता यशवंत चंद्रा,  सुषमा दादू जायसवाल, रेशमा विजय सूर्यवंशी, ललिता पाटले, अंजनी तिवारी, नम्रता राठौर, स्थाई आमंत्रित सदस्य में  ज्योत्सना महंत सांसद कोरबा, सुश्री शशिकांता राठौर, रश्मि गबेल,  मंजू सिंह, शेषराज हरबंश, नीता थवाईत, शकुंतला खरे, अल्का जायसवाल, सुश्री नैन अजगले, सुश्री पुनिता प्रजापति,  अंजू राठौर को नियुक्त किया गया है

जिला की जम्बोलिस्ट के साथ ही नगर व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है जिसमें अकलतरा शहर  निधि शर्मा, अकलतरा ग्रामीण सावित्री वस्त्रकार, बलौदा कविता डहरिया, जांजगीर शहर हेमलता राठौर, नवागढ़ अंजुलता साहू, चाम्पा शर्मिष्ठा कंसारी, जैजैपुर सुशील चंद्रा, बम्हनीडीह  शशि पटेल, हसौद इंद्रा लहरे, सक्ती शहर  विजया यशवंत जायसवाल, सक्ती ग्रामीण श्रीमती कलावती सांडे, पामगढ़ शकुंतला यादव, डभरा  तुलसी साहू, मालखरौदा नमिता जायसवाल शामिल हैं

वहीं महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी गठन को लेकर कांग्रेस कमेटी के शक्ति शहर अध्यक्ष त्रिलोकचंद दादु जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद ईश्वर लोधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महबूब भाई, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, सहित जिले के कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *