शिमरी डीप नेक ड्रेस में दिखा जान्हवी कपूर का दिलकश अंदाज

जान्हवी कपूर अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से अक्सर फैंस का दिल धड़का देती हैं। गुंजन सक्सेना एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फिल्म से जुडी अपडेट हो या फिर अपने लुक से सबको दीवाना बनाना जान्हवी कपूर अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई दिलकश तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें अभिनेत्री का एक बार फिर से बोल्ड अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है। इन सभी तस्वीरों में जान्हवी कपूर बला की खूबसूरत लग रही हैं।

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की। इन सभी तस्वीरों में जान्हवी का मस्ती भरा मूड और अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं। जान्हवी ने हाल ही में एक बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह मरून कलर की डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं, जो काफी शिमरी है। इन तस्वीरों में जान्हवी कभी सिजलिंग पोज दे रही हैं, तो कभी वह अपने बालों से खेलती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनका न सिर्फ ग्लैमरस बल्कि शरारती लुक भी देखने को मिल रहा है। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने कैप्शन में कई अलग-अलग इमोजी बनाए।

फैंस ने जान्हवी का शरारती अंदाज देखकर कही ये बात

जान्हवी कपूर की ये तस्वीर उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रही है। इन तस्वीरों को अब तक 9 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने उनकी इस ब्यूटीफुल तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत लड़की’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको देखकर रेड वाइन भी बहुत ज्यादा खुश हो जाएगी’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप खूबसूरती की सबसे सुन्दर मिसाल हो’। फैंस लगातार फायर इमोजी और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *