हमेशा के लिए पुराने जमाने में जीना चाहती हैं जान्हवी कपूर, खास तस्वीरें शेयर कर जताई इच्छा

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। साथ ही वो अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर कर लोगों से संवाद भी करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने हमेशा के लिए 50 के दशक में जीने की इच्छा जताई है।
जान्हवी कूपर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर क्लॉजप तस्वीर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री नूड मेकअप के साथ बेहद आकर्षित दिख रही हैं। वहीं इसी तस्वीर को उन्होंने मोनोक्रोम लुक देकर शेयर किया है, जिसमें वो और भी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘क्या मैं 50 के दशक में हमेशा के लिए जीने का बहाना कर सकती हूं?।’

एक्ट्रेस की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों को अब तक इंस्टाग साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने फोटोज पर कमेंट कर लिखा, ‘मैं तुम्हें 40 और 50 के दशक की सुंदर और क्लासिक अभिनेत्रीयों की तरह प्यार करूंगा।’
बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म ‘रूही’ में अभिनेता राज कुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आईं थीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *