जान्हवी कपूर फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय और सक्रिय रहती हैं. आए दिन वे अपने स्टालिश और ग्लैमरस अवतार से फैंस के छक्के छुड़ाती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेहद हॉट वीडियो शेयर किया है.जान्हवी कपूर इस वीडियो में व्हाइट स्टनिंग आउटफिट में कहर ढा रही हैं और बाथरूम में सेल्फी लेते हुए कह रही हैं, लैला, मैं लैला. एक्ट्रेस की कातिल अदाएं देख यूजर्स घायल हो गए हैं और कमेंट बॉक्स पर प्यार की बारिश कर रहे हैं.