बर्लिन की सड़कों पर वरुण धवन के साथ स्पॉट हुईं जान्हवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बवाल के इंटरनेशनल शेड्यूल की शूटिंग के सिलसिले में जर्मनी की बर्लिन गई हुई हैं। जहां वो अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्से के शूट करेंगी।

अब उन्होंने बुधवार को बर्लिन से अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं, इन तस्वीरें में जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटोज में एक्ट्रेस वहां बने टूरिस्ट स्पॉट और एक नदी किनारे अभिनेता वरुण धवन के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास कैप्शन भी लिखा है।

इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फ्रांस डायरी की तस्वीरें साझा की है, जिसमें वो फ्रांस की अलग-अलग लोकेशंस पर चिल करती हुई दिख रही हैं, जबकि एक तस्वीर में वो एक चर्च नुमा दिखने वाली इमारत के बाहर बैठ कर योगासन की मुद्रा में बैठी हुई दिख रही हैं। साथ ही विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर के पास खड़े होकर भी पोज देती दिख रही हैं।

आपको बता दें, बवाल का पहला शेड्यूल यूपी के लखनऊ में शूट किया गया था, जहां वरुण धवन ने जान्हवी कपूर के साथ मिलकर कई सीन्स को फिल्माया था। जानकारी के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म बवाल की शूटिंग को भारत के अलावा पेरिस सहित यूरोप के चार देशों में भी शूट किया जाएगा। ये फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की घोषणा कर रिलीज डेट का एलान किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *