जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौपा ज्ञापन

सिटी बस सेवा पुनः संचालित किया जाना चाहिए आम जनो को हो रही समस्या-सुनील केशरवानी

वार्डो में सी.सी रोड को खोदकर पाइप डालने के बाद गड्ढे नही भरे गए ठेकेदार- आफताब राजा

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कवर्धा नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा गया। जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने बताया कि कवर्धा में पुनः सिटी बस सेवाएं संचालित किया जाना चाहिए कवर्धा से पोंडी, बोड़ला, लोहारा, भोरमदेव, पांडातराई, पंडरिया, कुंडा जैसे ग्रामीण क्षेत्रो में सिटी बसों की सेवा शुरू किया गया था जो कि कुछ वर्षों से बंद है और सिटी बस कबाड़ में तब्दील हो चुका है। कवर्धा में कुल 05 सिटी बस लाया गया था जिसमे से 03 बसे चल ही नही रहा था मात्र 02 बसे कवर्धा से पोड़ी, बोड़ला रोड में संचालित था आज वो भी कबाड़ में तब्दील होकर एक स्थान में पड़ा है जिसके टायर लाइट व लोहे के समान गयाब है जिसकी पूरी जवाबदारी नगर पालिका परिषद के अनुविभागीय अधिकारी है सिटी बस सेवा बन्द होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला उपाध्यक्ष आफताब राजा ने बताया कि शहर के कुछ वार्डो में सी.सी रोड की खुदाई कर पाइप डालने के पश्चात उसे मिट्टी से ही भरा गया है, और कुछ जगहों पर गड्ढे ही है जबकि उसे पुनः सीमेंट से पूर्ण किया जाना चाहिए। गड्ढे को नही भरने से आम जनों को व वाहनों की आवागमन में समस्या हो रही है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी के समक्ष सारी समस्याओं को रखा गया उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि नगर के वार्डो में जो पाइप लाइन डालने का कार्य हो रहा है उसे पूर्ण करके सीसी रोड में सीमेंट से फिनिसिंग कार्य किया जाएगा तथा कुछ महीनों में पुनः सिटी बसों को संचालित किया जाएगा। वही आफताब राजा ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नही होने पर नगरपालिका परिषद का वार्डवासियों के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी द्वारा घेराव किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष सहित छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा, लक्ष्मीचंद जैन, प्रदेश महासचिव खिलेश कांत दोहरे, चेतन वर्मा, अक्षत गुप्ता, पीयूष चंद्रवंशी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *