विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल सहित सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल भी रहे मौजूद
दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्य पहुंचे सहभागीता करने
सक्ति– अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की दिल्ली एन सी आर शाखा का 27 मई को दिल्ली विधानसभा के सीएम काफ्रेन्स हॉल में जन जागरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि रामनिवास गोयल अध्यक्ष दिल्ली विधासभा, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन दिल्ली एनसीआर के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, मोटिवेशनल स्पीकर पायल अग्रवाल अहमदाबाद, डॉक्टर सपना बंसल सहित दिल्ली की पूरी टीम तथा अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने हिस्सा लिया
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के इस जन जागरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने पूरी दुनिया में अपनी दानशीलता एवं सेवा कार्यों से अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है, तथा वर्तमान में पूरी देश- दुनिया में शिक्षा की महती आवश्यकता को देखते हुए अग्रवाल समाज को भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाना चाहिए,तथा आज शिक्षित व्यक्ति ही इस राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे सकता है, एवं अग्रवाल समाज भी आज शिक्षित समाज है तथा हमे बच्चो की पढ़ाई के लिए विद्यालय ओर होस्टल खोलने चाहिये,वही पायल अग्रवाल ने भी समाज को एकजुट होने का संदेश दिया

तथा इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की दिल्ली एनसीआर इकाई के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने पूरे प्रदेश की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उनकी पहल पर दिल्ली विधानसभा के इस सभागार में जन जागरण कार्यक्रम करने का जो अवसर मिला वह हम सभी के लिए एक सौभाग्य का काम है, तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी आने वाले समय में पूरे देश में जन जागरूकता लाना चाहते हैं, तथा दिल्ली एनसीआर की प्रदेश इकाई पूरी ऊर्जा के साथ शासन के समस्त कार्यों में भी बढ़-चढ़कर समय समय पर अपना योगदान दे रही है, एवं आने वाले समय में भी हम सभी मिलजुल कर इस दिल्ली प्रदेश तथा पूरे राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करेंगे

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अन्य पदाधिकारी/ सदस्यों ने भी अपनी बातें तथा सुझाव इस जन जागरण कार्यक्रम के माध्यम से रखे जिसका सभी उपस्थित जनों ने भी करतल ध्वनि के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया था तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय इकाई अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, मुख्य सलाहकार दिल्ली पी डी अग्रवाल,मुख्य संरक्षक राष्ट्रीय सलाहकार परिषद डॉक्टर सरिता अग्रवाल हरिद्वार उत्तराखंड, राष्ट्रीय संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ डॉक्टर सपना बंसल दिल्ली, राष्ट्रीय संयोजक नारी सशक्तिकरण रेखा गुप्ता जी दिल्ली,राष्ट्रीय संयोजक जन जागरण कार्यक्रम पायल अग्रवाल अहमदाबाद, छत्तीसगढ़ से प्रांतीय ईकाई सदस्य सरला शीतल लाठ का प्रमुख योगदान रहा,साथ ही इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की दिल्ली एनसीआर प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में तत्परता के साथ जुटे रहे तथा कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के भी प्रतिनिधियों का पूरे कार्यक्रम को कवरेज करने में विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा जिस पर दिल्ली एनसीआर प्रदेश इकाई की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार एवं साधुवाद ज्ञापित किया गया
