शक्ति- जैन समाज नैला द्वारा मूलनायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया गया प्रातः 6:00 डॉक्टर पी सी जैन एवं धर्मचंद जी अजमेरा के द्वारा ध्वजारोहण कर जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत की गई प्रातः 6:30 बजे बाइक एवं फोर व्हीलर के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई नैला मंदिर से प्रारंभ रैली चांपा जगदल्ला होते हुए बमनीङीह नगर पहुंची अग्रवाल समाज, जैन समाज बमनीङीह के रमेश कुमार सुरेश कुमार जैन के द्वारा रैली का स्वागत किया गया है, रैली में जैन महिला मंडल की सभी सदस्य एवं नवयुवक मंडल के सभी सदस्य शामिल हुए जनपद पंचायत के सभासद गगन जयपुरिया एवं जिला पंचायत सक्ति के तिलेश्वर रैली का स्वागत किया,

जैन समाज नैला के सभी सदस्य कात्रे नगर स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर नारायण शर्मा के मार्गदर्शन पर वहां आश्रम में निवासरत सभी को फल एवं वस्त्र वितरित किए ,सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने का भी सौभाग्य सभी जैन बंधुओं को प्राप्त हुआ आज रात्रि में संगीतमय आरती का आयोजन किया गया कार्यक्रम के द्वितीय दिन प्रभात फेरी नगर में निकालते हुए नैला स्थित गौशाला में गुड एवं चारा वितरण का कार्यक्रम महिला मंडल के द्वारा रखा गया है रात्रि में भगवान महावीर स्वामी की माताजी को आये 16 स्वप्न पर एक नाटक का आयोजन किया जा रहा हैं 14 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे मूलनायक भगवान महावीर स्वामी को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराते हुए वापस वेदी मे विराजमान करने से पूर्व मस्तकाभिषेक एवं शांति धारा संपन्न कराई जावेगी उसके पश्चात पालना झुलाने का कार्यक्रम होगा जिला चिकित्सालय में फल वितरण आम पना वितरण जैन समाज के सभी सदस्यों के द्वारा कराया जावेगा
