जैकलीन फर्नांडिस ने फिर से शुरू की फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाँडिस सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने आगामी फिल्म राम सेतु की शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी है।
इस फोटो में जैकलीन का चेहरा ठीक से नहीं दिख रहा लेकिन वो एक शक्ख के साथ एक ओर देखती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की इस तस्वीर को साइड से क्लिक किया गया है। फोटो में वो एक हरे-भरे वातारण में बेहद खुश दिख रही हैं। फोटो को अभिनेता अक्षय कुमार को टैग करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मेरे पसंदीदा ऊटी में टीम राम सेतु के साथ सेट पर वापस आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। प्रकृति अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है।’

वहीं इससे पहले भी श्रीलंका में शूटिंग करने की खबरे आई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म राम सेतु के कुछ हिस्सों की शूटिंग को खुले मैदान में किया जाना है और इसके लिए निर्माता श्रीलंका जाने की सोच रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में पूजा अर्चना के बाद शुरू किया गया था। लेकिन अभिनेता अक्षय कुमार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद फिल्म की शूटिंग के काम को रोक दिया गया था। इस बाद फिल्म के 45 जूनियर स्टाफ को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *