तिल्दा नेवरा से कांग्रेसी मुख्मंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।
इस अवसर पर जिला कोषा ध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण वर्मा, प्रशांत गुप्ता, ने मुख्मंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इसी तरह से जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष सुमन नायक, पूर्व अध्यक्ष देवव्रत नायक ,जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा भी उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को बधाई दी। वही पूर्व राज्य सभा सांसद मा छाया वर्मा ने मुख्यमंत्री बधेल जी से विस्तृत चर्चा भी की वहीं सभी लोग पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा से भी मुलाकात करने उनके निवास भी गए।