क्लीन सिटी की ओर अग्रसर होता नगर पंचायत अड़भार
तड़के सुबह प्रारंभ हो जाती है साफ-सफाई, देर शाम तक प्रत्येक वार्डो एवं प्रमुख मार्गों में होता है सफाई का काम
सक्ती- जांजगीर चांपा जिले का एवं यूं कहें कि नवीन जिले शक्ति का नगर पंचायत अड़भार क्लीन सिटी की ओर अग्रसर हो रहा है, नगर पंचायत क्षेत्र में जहां तड़के सुबह से ही साफ-सफाई का काम प्रत्येक वार्डों में एवं प्रमुख मार्गों में प्रारंभ हो जाता है, तो वहीं देर शाम तक यह कार्य अनवरत जारी रहता है
नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग, नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग के दिशा- निर्देशन में सफाई प्रभारी विकास देवांगन द्वारा स्वच्छता मित्रों एवं सफाई कर्मचारियों के सहयोग से इस कार्य को गति दी जा रही है, नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे इस साफ-सफाई के विशेष अभियान से जहां पूरे शहर वासी स्वस्फुरतः आगेआकर अपना सहयोग प्रदान करते हैं,तो वहीं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य में भी स्वच्छता दीदियां दिया अपना बेहतर कार्य करते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, साथ ही शहरी सीमा में स्वच्छता को लेकर निरंतर जागरूकता का कार्य नगर पंचायत प्रशासन कर रही है, नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि /एल्डरमैन भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरे को एक निर्धारित स्थल पर फेंकने के लिए भी आग्रह करते हैं, जिसका परिणाम शहरी क्षेत्र में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है कि लोग शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में काफी अग्रेषित होकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं
वही विगत महीनों नगर पंचायत को प्रदेश स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान भी प्राप्त हो चुका है, तथा आने वाले समय में भी नगर पंचायत प्रशासन लोगों से निवेदन कर रहा है कि अड़भार शहर को हम पूरे प्रदेश नहीं अपितु पूरे राष्ट्र में स्वच्छता की दिशा में आगे लेकर जाएं तथा यह सभी तभी संभव होगा जब शहर वासी सदैव जागरूक रहेंगे, एवं जनप्रतिनिधियों के आग्रह को वे अपने दैनिक जीवन चर्या में लाकर उसके प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी शत-प्रतिशत निर्वहन करेंगे

वही नगर पंचायत की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग भी कहती हैं कि हमारा शहर यदि स्वच्छ रहेगा तो निश्चित रूप से पूरे शहर में स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हम सभी स्वस्थ होंगे, अतः स्वच्छता के प्रति ध्यान देना काफी जरूरी है
नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत कहते हैं कि आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वच्छता को लेकर नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा प्रत्येक निकायों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान तथा स्वच्छता बनाये रखने को लेकर समुचित व्यवस्थाएं आम नागरिकों के लिए की गई है, तथा स्वच्छता के लिए जहां डोर टू डोर कचरा कलेक्शन जगह-जगह डस्टबिन एवं अत्याधुनिक तरीके के कचरा उठाने वाले वाहन निकायों को दिए जा रहे हैं, तो वही शहरी क्षेत्रों में कचरे को घरों से एकत्रित कर एक जगह व्यवस्थित कर उसे रीसाइक्लिंग के माध्यम से उसका उपयोग बढ़ाने की दिशा में भी बेहतर काम किया जा रहा है, तथा कचरे से भी खाद का निर्माण हो रहा है