मुंबई: एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को देहांत हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के देहांत की पुष्टि की है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई ली थीं, किन्तु इसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। वहीं, सुशांत के फैंस इसे हत्या बता रहे हैं और कूपर अस्पातल की जाँच कराए जाने की मांग कह रहे हैं।
दरअसल, जैसे ही सिद्धार्थ शुक्ल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैली, उनके प्रशंसकों में निराशा छा गई। यूज़र्स धड़ाधड़ कमेंट करने लगे। राहुल डी जैन नामक एक यूज़र ने लिखा है कि, ‘कूपर अस्पताल, उसके डॉक्टरों और प्रशासन के खिलाफ जांच होनी चाहिए, इसमें कुछ गड़बड़ है।’