कोरोना काल में गर्भवती और शिशुवती महिलाओं का विशेष ख्याल रखना जरूरी

रायगढ़। जिला कोविड संक्रमण के तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है। जिला प्रशासन ने इससे बचने के लिए सभी ऐहतियाती कदम उठा रखे हैं फिर भी लोगों को ही कोविड से खुद सुरक्षा करनी होगी। इसके लिए कोविड अनुरूप व्यवहार को अमल में लाकर संक्रमण के खतरे को टाला जा सकता है। जिले में शत प्रतिशत लोगों को कोविड टीके के दोनों डोज लग चुके हैं और 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण

किया जा रहा है।

वर्तमान समय में खासकर बधाों और गर्भवती महिलाओं को इस संक्रमण से बचकर रहना है। मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टरों की मानें तो कोविड संक्रमण का खतरा गर्भवती महिलाओं के लिए आखिरी के तीन महीने में अधिक रहता है खासकर 9वें महीने में। इस समय इनकी विशेष देखरेख की आवश्यकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात गर्भवती के कोविड संक्रमित हो जाने पर परिजनों को उसका साथ और उसकी हौसलाआफजाई करना चाहिए ।

मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विशेषज्ञ डा बिस्मय षडंगी बताते हैं कि आमतौर पर देखा गया है कोविड का टीका गर्भवती महिलाएं लगवाने में हिचकिचाती हैं जबकि गर्भवती महिलाओं के लिए यह टीका एकदम सुरक्षित है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *