छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक एवं शोध जगत के लिए गौरव का विषय है- डॉ. दीपेन्द्र सोनी

छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक एवं शोध जगत के लिए गौरव का विषय है कि डॉ. दीपेन्द्र सोनी, सहायक प्राध्यापक, स्कूल ऑफ फार्मेसी, मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई (भारत) द्वारा फार्मेसी संकाय (Faculty of Pharmacy, Biomedical Engineering and Biotechnology), शाखा–फार्मेसी में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।
डॉ. सोनी ने अपना शोधकार्य “एच.आइसोरा की नवीन चिकित्सीय संभावनाओं का अन्वेषण एवं हर्बल नवीन सूत्रीकरण का विकास” विषय पर पूर्ण किया। उनका शोधकार्य कृष्णा विकास फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च संस्थान, नंदनवन, रायपुर की प्राचार्य एवं प्रोफेसर डॉ. चंचल दीप कौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
डॉ. दीपेन्द्र सोनी का शोध केंद्र रुंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च, भिलाई रहा, जहाँ उन्होंने औषधीय पौधे H. isora के नवीन चिकित्सीय संभावनाओं की वैज्ञानिक जाँच तथा एक हर्बल नवीन फार्मुलेशन के विकास पर महत्वपूर्ण अनुसंधान किया। यह शोधकार्य हर्बल औषधि विकास एवं फार्मास्यूटिकल विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
डॉ. सोनी रायपुर के लिली चौक निवासी दीनदयाल सोनी एवं शिव कुमारी सोनी के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, संस्थान एवं समस्त शैक्षणिक समुदाय में हर्ष का वातावरण है।
विश्वविद्यालय एवं संबंधित संस्थानों के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने डॉ. दीपेन्द्र सोनी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *