आईएस एसडीएम रैना जमील ने विकासखंड के दो भूस्वामियों को किया लंबित पड़े मुआवजा राशि का भुगतान

14,40,487/-रुपए का दिया गया चेक, भू स्वामियों ने किया एसडीएम का आभार व्यक्त, मामला कर्रापाली माइनर में भू अधिग्रहण का

सक्ति- नवीन शक्ति जिले की आईएएस अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रेना जमील ने अनुविभाग क्षेत्र अंतर्गत शक्ति विकासखंड के जोंगरा निवासी दो भू स्वामियों को जिनका कि विगत वर्षों से कर्रापाली माइनर में भूमि अधिग्रहण होने के बाद मुआवजा का प्रकरण लंबित पड़ा हुआ था, उन्हें तत्काल पहल करते हुए 1440487/- का चेक प्रदान किया

इस दौरान कर्रापाली माइनर के उपरोक्त दोनों भुस्वामी मौजूद थे, जिन्हें स्वयं आईएस एसडीएम रैना जमील ने अपने हाथों से चेक चेक प्रदान किया, तथा इस दौरान भू स्वामियों ने भी एसडीएम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से जो भुगतान उनका लंबित पड़ा हुआ था, आज आपके प्रयासों से यह संभव हुआ है

वहीं इस अवसर पर एसडीएम रेना जमील ने भी कहा कि उनके द्वारा अनुविभाग क्षेत्र अंतर्गत लंबित पड़े सभी प्रकरणों का यथासंभव निराकरण किया जा रहा है, एवं उपरोक्त दोनों भू स्वामियों का प्रकरण लंबित था, जिसे आवश्यक पहल कर निराकरण किया गया है

उल्लेखित हो कि अनुविभाग शक्ति की आईएस एसडीएम रैना जमील द्वारा अपनी पदस्थापना के बाद से निरंतर क्षेत्र की जनता के छोटे- बड़े राजस्व संबंधी सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, एवं नवीन शक्ति जिले के गठन के बाद एसडीएम रेना जमील द्वारा पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ जिला गठन में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए कार्य किया जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *