डॉक्टर सपना बंसल द्वारा अग्रसेन जी के इतिहास को लेकर स्वनिर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी हुआ प्रदर्शन, अग्रवाल समाज के सेवा कार्यों को युवा पीढ़ी के माध्यम से भी हमें बढ़ाना होगा आगे-राजकुमार मित्तल अध्यक्ष-
सक्ति-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 9 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के पर्व पर ऑनलाइन अग्रसेन जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का संचालन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की राष्ट्रीय संयोजिका डॉक्टर सपना बंसल ने करते हुए विस्तार पूर्वक कार्यक्रम की जानकारी दी
तथा डॉ सपना बंसल द्वारा स्व निर्मित महाराजा अग्रसेन जी के जीवन चरित्र तथा अग्रवाल समाज पर बहुत सुंदर डॉक्यूमेंट्री फिल्म की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें महाराजा अग्रसेन जी के बारे में उनकी जीवनी तथा इतिहास की जानकारी दी गई है तथा सभी ने इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की सराहना की
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने इस अग्रसेन जन्मोत्सव कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर शुभकामनाएं दी, तो वही कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी दूर रहकर भी आज इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का पर्व मना रहे हैं,तथा आने वाले समय में हम अग्रसेन जी के इतिहास को एवं उनके द्वारा बताए गए कार्यों को लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा इसी तरह हम सभी सक्रियता के साथ समस्त कार्यक्रमों में शामिल हो
कार्यक्रम को अग्रसेन जन्मोत्सव वर्चुअल कार्यक्रम की सदस्य अंशु अग्रवाल मैसूर आरती रामगढ़िया चेन्नई सहित अन्य सदस्यों ने भी अपना योगदान देते हुए सफल बनाया तथा देश के विभिन्न स्थानों से जुड़े लोगों ने भी अग्रसेन जी के जन्मोत्सव पर्व पर अपने सुझाव तथा अपनी भावनाएं व्यक्त की
एवं इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने अग्रसेन जन्मोत्सव के अवसर पर नृत्य नाटिकाये तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसका अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की आयोजन समिति ने सराहना की,
साथ ही डॉ सपना बंसल ने इस अवसर पर कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम महाराजा अग्रसेन जी के बारे में अवगत हो रहे हैं, तथा आप सभी अपने- अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नई पीढ़ी को भी अग्रसेन जी के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें उनके इतिहास के बारे में अवगत कराएं जिससे आने वाली पीढ़ी भी हमारे इस समाज की सेवा कार्यों की पहचान को आगे बढ़ा सके
9 अक्टूबर को संपन्न अग्रसेन जन्मोत्सव के वर्चुअल आयोजन में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन केंद्रीय मुख्यालय के भी पदाधिकारी सदस्य एवं विभिन्न प्रांतीय इकाइयों के पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए